facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें क्या है आज के दाम

Advertisement

Gold-Silver Price: सोने के वायदा भाव 62,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।  

Last Updated- January 10, 2024 | 2:38 PM IST
Buying Gold on Diwali
Representative Image

Gold-Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज भी तेज रही। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। हालांकि बाद में चांदी के वायदा भाव गिरकर 72 हजार रुपये से नीचे चले गए लेकिन खबर लिखे जाने के समय यह 72 हजार रुपये से ऊपर ही कारोबार कर रहे थे। सोने के वायदा भाव 62,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

सोना के वायदा भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की आज भी शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 51 रुपये की तेजी के साथ 62,230 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 48 रुपये की तेजी के साथ 62,227 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,248 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,188 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

यह भी पढ़ें: Gold ETF in India: गोल्ड ईटीएफ में लोगों ने जमकर लगाया पैसा, 2023 में निवेश 5 गुना से ज्यादा बढ़ा

चांदी के वायदा भाव  की तेज शुरुआत

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 157 रुपये की तेजी के साथ 72,204 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 43 रुपये की  तेजी के साथ 72,090 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,204 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,985 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव के तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। Comex पर सोना 2,036 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,033 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.30 डॉलर की तेजी के साथ 2,034.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.16 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.09 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 23.12 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - January 10, 2024 | 10:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement