facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver price today: जेवर बनवाना हुआ महंगा, सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी

Advertisement

Gold Silver price today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 553 रुपये की तेजी के साथ 71,278 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- May 02, 2024 | 10:16 AM IST
Gold-Silver price today

Gold Silver price today: सोने चांदी के वायदा कारोबार में आज तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 71,300 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 80,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है।

सोने के वायदा भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेज रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 553 रुपये की तेजी के साथ 71,278 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 396 रुपये की तेजी के साथ 71,121 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,278 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,077 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 73,958 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी के वायदा भाव भी चमके

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 268 रुपये की तेजी के साथ 81,495 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 124 रुपये की तेजी के साथ 81,351 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 81,495 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 81,324 रुपये के भाव निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा ने 86,126 रुपये किलो के भाव पर उच्चतम स्तर छू लिया था।

Also read: कीमतों में वृद्धि के बावजूद वैश्विक सोने की मांग में इजाफा, जनवरी-मार्च में 3% बढ़कर 1,238 टन हुई

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी के वायदा भाव तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,329.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,311 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 19.20 डॉलर की तेजी के साथ 2,330.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 26.90 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 26.74 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 26.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - May 2, 2024 | 10:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement