facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: MCX पर सोने की तेजी जारी, चांदी के दाम 90,000 रुपये के पार; खरीदारी से पहले देखें आज के रेट

Advertisement

Gold Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 53 रुपये की तेजी के साथ 79,631 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- January 28, 2025 | 10:58 AM IST

Gold Silver Price Today, January 28: सोने चांदी के वायदा कारोबार में सुधार देखने को मिल रहा है। आज सोने के वायदा तेजी के साथ खुले, जबकि चांदी के वायदा सुस्त शुरुआत के बाद चढ़ने लगे। पिछले सप्ताह सोने के वायदा भाव 80,312 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 79,750 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 90,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 53 रुपये की तेजी के साथ 79,631 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 172 रुपये की तेजी के साथ 79,750 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 79,822 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 79,608 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले सप्ताह 80,312 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी सुस्त शुरुआत के बाद चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 65 रुपये की गिरावट के साथ 90,157 रुपये पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 39 रुपये की तेजी के साथ 90,262 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 90,299 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 90,151 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुधरे सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 2,742.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,738.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.70 डॉलर की तेजी के साथ 2,741.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.57 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.41 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 30.43 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - January 28, 2025 | 10:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement