facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, MCX पर देखें आज का भाव

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव ₹1,33,650, जबकि चांदी के भाव ₹1,95,800 के करीब कारोबार कर रहे

Last Updated- December 16, 2025 | 9:54 AM IST
Gold and Silver price today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं। प्रतीकात्मक फोटो

Gold and Silver Price today: सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में सुस्ती देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव मंगलवार (16 दिसंबर) को गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,33,650 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,95,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 607 रुपये की गिरावट के साथ 1,33,523 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,34,130 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 487 रुपये की गिरावट के साथ 1,33,643 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,33,849 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,33,523 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 1,35,263 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: 2025 में सोना-चांदी ने कराई खूब कमाई, आगे की रणनीति पर एक्सपर्ट्स की राय

चांदी चमक पड़ी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 2,845 रुपये की गिरावट के साथ 1,95,056 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,97,901 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,119 रुपये की गिरावट के साथ 1,95,782 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,95,994 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,95,056 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने कल 2,01,615 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लुढ़के सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,334.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,335.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 23.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,311.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 64.11 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 63.58 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.88 डॉलर की गिरावट के साथ 63.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 65.08 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: सोने में रिटर्न ने 20 साल की अवधि में शेयरों व रियल एस्टेट को मात दी

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,33,523 1,34,130 1,33,643
चांदी 1,95,056 1,97,901 1,95,782
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,334.30 4,335.20 4,311.70
चांदी 64.11 63.58 63.70

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - December 16, 2025 | 9:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement