facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: सोने में तेजी, MCX पर भाव ₹91,229; चांदी ने भी लगाई छलांग

Advertisement

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 354 रुपये की तेजी के साथ 91,229 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 90,875 रुपये था।

Last Updated- April 02, 2025 | 10:15 AM IST

नए वित्त वर्ष में सोने की शुरुआत शानदार हुई। पहले दिन ही सोने के वायदा भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। दूसरे दिन भी सोने की शुरुआत तेजी के साथ हुई। चांदी की शुरुआत भी तेज रही।। घरेलू बाजार में खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 91,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे, जबकि चांदी के भाव 99,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है।

सोने के भाव तेज

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 354 रुपये की तेजी के साथ 91,229 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 90,875 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 330 रुपये की तेजी के साथ 91,205 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 91,232 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 91,154 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इसी महीने 91,400 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also read: सोने में 13 फीसदी तेजी के आसार

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 205 रुपये की तेजी के साथ 99,666 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 99,461 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 475 रुपये की तेजी के साथ 99,936 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,00002 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 99,666 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी चमके

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। Comex पर सोना 3,147.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,146 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 13.90 डॉलर की तेजी के साथ 3,159.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 34.37 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 34.30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.21 डॉलर की तेजी के साथ 34.51 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - April 2, 2025 | 10:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement