facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold, Silver Price Today: सोना ₹98,000 के पार, चांदी ₹1.13 के ऊपर कर रही कारोबार; चेक करें MXC पर रेट्स

Advertisement

Gold, silver price today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 98,100 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,13,100 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- July 21, 2025 | 9:35 AM IST
Gold and silver price today
ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। हालांकि बाद में इनके भाव सुधर गए। (फाइल फोटो)

Gold and silver price today: सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में सोमवार को (21 जुलाई) तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 98,100 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,13,100 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने चांदी के वायदा भाव सुस्त शुरुआत के बाद तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Gold rate today: सोने के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 186 रुपये की तेजी के साथ 98,210 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 98,024 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 111 रुपये की तेजी के साथ 98,135 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 98,213 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 98,091 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Silver rate today: चांदी के वायदा भाव भी तेज

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 121 रुपये की तेजी के साथ 1,13,071 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,12,950 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 141 रुपये की तेजी के साथ 1,13,091 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,13,160 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,13,000 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,15,136 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी चमके

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। हालांकि बाद में इनके भाव सुधर गए। Comex पर सोना 3,355.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,358.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.90 डॉलर की तेजी के साथ 3,363.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 38.42 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 38.46 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.11 डॉलर की तेजी के साथ 38.57 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 98,210 98,024 98,135
चांदी 1,13,071 1,12,950 1,13,091
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,355.60 3,358.30 3,363.20
चांदी 38.42 38.46 38.57

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - July 21, 2025 | 9:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement