facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold price today: सोना तेज शुरुआत के बाद लुढ़का, चांदी ने दिखाई चमक; चेक करें MCX पर आज का भाव

Advertisement

Gold, Silver price today: चांदी के भाव 98,150 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

Last Updated- March 24, 2025 | 9:48 AM IST
Gold Loan
Representational Image

Gold, Silver price today: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (24 मार्च) को सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में सोने के भाव सुस्त पड़ गए। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 87,750 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जबकि चांदी के भाव 98,150 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

सोना के भाव तेज शुरुआत के बाद नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 8 रुपये की तेजी के साथ 87,786 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 87,778 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 38 रुपये की गिरावट के साथ 87,740 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 87,815 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 87,681 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले सप्ताह 89,796 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी ने दिखाई चमक

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 295 रुपये की तेजी के साथ 98,179 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 97,884 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 288 रुपये की तेजी के साथ 98,172 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 98,372 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 98,110 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इसी महीने 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

ग्लोबल बाजार में सोना-चांदी चमके

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,027.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,021.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 6.40 डॉलर की तेजी के साथ 3,027.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.54 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.48 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.21 डॉलर की तेजी के साथ 33.69 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 24, 2025 | 9:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement