facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: चांदी ने की तेज शुरुआत, सोना सुस्ती के साथ खुला; चेक करें भाव

Advertisement

Gold, Silver price today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 15 रुपये की गिरावट के साथ 87,539 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- March 26, 2025 | 9:33 AM IST
Gold and Silver Price
Representational Image

Gold, Silver price today: वायदा बाजार में बुधवार (26 मार्च) को सोने-चांदी में विपरीत रुख देखने को मिला। चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है, सोने के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 87,500 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जबकि चांदी के भाव 99,400 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई, जबकि सोना गिरावट के साथ खुला।

Gold के भाव नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 15 रुपये की गिरावट के साथ 87,539 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 87,554 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 35 रुपये की गिरावट के साथ 87,519 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 87,539 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 87,494 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले सप्ताह 89,796 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Silver ने दिखाई चमक

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 120 रुपये की तेजी के साथ 99,273 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 99,153 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 246 रुपये की तेजी के साथ 99,399 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 99,420 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 99,270 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इसी महीने 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी विपरीत रुख

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई, जबकि सोना गिरावट के साथ खुला। Comex पर सोना 3,025.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,025.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.10 डॉलर की गिरावट के साथ 3,024.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 34.25 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 34.18 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 34.28 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 26, 2025 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement