facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold, Silver price today: चांदी ने दिखाई चमक, सोना पड़ा नरम; देखें MCX पर आज का भाव

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव ₹1,29,800, जबकि चांदी के भाव ₹1,79,300 के करीब कारोबार कर रहे

Last Updated- December 05, 2025 | 9:52 AM IST
gold jewellery
MCX पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट 182 रुपये की गिरावट के साथ 1,29,897 रुपये के भाव पर खुला। - प्रतीकात्मक फोटो

Gold and Silver Rate today: चांदी के वायदा भाव की शुक्रवार (5 दिसंबर) शुरुआत तेजी के साथ हुई,जबकि सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,29,800 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,79,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव गिरावट और चांदी के तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट 182 रुपये की गिरावट के साथ 1,29,897 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,30,078 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 242 रुपये की गिरावट के साथ 1,29,836 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,29,897 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,29,809 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1,362 रुपये की तेजी के साथ 1,79,500 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,78,138 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,154 रुपये की तेजी के साथ 1,79,292 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,79,549 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,79,268 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,84,743 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लुढ़का, चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को चांदी के वायदा कारोबार में तेजी,जबकि सोने में गिरावट देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,239.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,243 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 15.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,227.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 57.56 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 57.49 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.16 डॉलर की तेजी के साथ 57.65 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 59.61 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,29,897 1,30,078 1,29,836
चांदी 1,79,500 1,78,138 1,79,292
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,239.50 4,243 4,227.80
चांदी 57.56 57.49 57.65

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - December 5, 2025 | 9:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement