facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold, silver price today: चांदी ₹1 लाख के पार आल टाइम हाई पर, सोना भी हुआ महंगा

Advertisement

Gold, silver price today: खबर लिखे जाने के समय सोने के भाव 98,350 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,05,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- June 06, 2025 | 9:57 AM IST
Gold and silver price today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। (प्रतीकात्मक फोटो)

Gold and silver price today: सोने-चांदी के वायदा भाव शुक्रवार (6 जून) को तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। घरेलू बाजार में चांदी के वायदा भाव तो आज उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 98,350 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,05,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है।

Gold Price Today: सोना के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 374 रुपये की तेजी के साथ 98,248 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 97,876 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 488 रुपये की तेजी के साथ 98,362 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 98,378 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 98,226 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 99,358 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also read: 49% तक रिटर्न दे सकते हैं ये 6 Midcap & Smallcap Stocks, ब्रोकरेज ने दी BUY की हरी झंडी

Silver Price Today: चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 873 रुपये की तेजी के साथ 1,05,316 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,04,443 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,241 रुपये की तेजी के साथ 1,05,584 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,0,5,630 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,05,3 00 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने आज इस साल 1,05,630 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया ।

ग्बालोबल बाजार में चांदी चमकी, सोना भी महंगा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 3,377.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,375.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 12.80 डॉलर की तेजी के साथ 3,387.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 35.80 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 35.80 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.40 डॉलर की तेजी के साथ 36.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। खबर लिखे जाने के समय कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव आज 36.26 डॉलर के भाव पर दिन के और इस साल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 98,248 97,876 98,362
चांदी 1,05,316 1,04,443 1,05,584
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,377.40 3,375.90 3,387.90
चांदी 35.80 35.80 36.20

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - June 6, 2025 | 9:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement