facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में ₹244 की तेजी, ₹98000 के लेवल पर चांदी

Advertisement

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 244 रुपये की तेजी के साथ 86,077 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- March 06, 2025 | 9:34 AM IST
Gold buying on Diwali
Representational Image

Gold, Silver Rate Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार (6 मार्च) दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 86,000 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 98,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है।

Gold: सोना ₹244 उछलकर खुला

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 244 रुपये की तेजी के साथ 86,077 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 217 रुपये की तेजी के साथ 86,050 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 86,089 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 86,026 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इसी साल 86,592 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Silver: ₹419 की आई तेजी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 419 रुपये की तेजी के साथ 97,961 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 408 रुपये की तेजी के साथ 97,950 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 97,769 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,999 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगे हुए सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 2,929.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,926 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.50 डॉलर की तेजी के साथ 2,931.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.23 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.13 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 33.19 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 6, 2025 | 9:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement