facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold, Silver price today: सोना हुआ सस्ता, चांदी भी तेज शुरुआत के बाद लुढ़की; चेक करें आज का भाव

Advertisement

Gold, Silver price today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव ₹1,07,200, जबकि चांदी के भाव ₹1,24,000 के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- September 08, 2025 | 10:22 AM IST
Gold and Silver Price
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Gold and silver price today: इस सप्ताह घरेलू बाजार में सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में नरमी देखी जा रही। सोमवार (8 सितंबर) सोने के भाव गिरावट के साथ खुले, जबकि चांदी तेज शुरुआत के बाद लुढ़क गई। पिछले सप्ताह सोने चांदी के वायदा भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1,07,200 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,24,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Gold price today: सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत सोमवार को नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 272 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,456 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,07,728 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 492 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,236 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,07,695 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,07,200 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस माह 1,07,807 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Silver price today: चांदी तेज शुरुआत के बाद फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,703 रुपये की तेजी के साथ 1,26,400 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,24,697 रुपये था।हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 607 रुपये की गिरावट के साथ 1,24,090 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,26,400 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,23,750 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस माह 1,26,400 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिसले सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,635 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,653.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 21.10 डॉलर की गिरावट के साथ 3,632.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 41.46 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 41.55 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.28 डॉलर की गिरावट के साथ 41.27 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,07,456 1,07,728 1,07,236
चांदी 1,26,400 1,24,697 1,24,090
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,635 3,653.30 3,632.20
चांदी 41.46 41.55 41.27

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। Last Trading Price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - September 8, 2025 | 10:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement