facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold and Silver Price Today: ग्लोबल टेंशन की बीच नरम पड़ा सोना, MCX पर ₹1,60,651 पर खुला कारोबार

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोना 1,60,300 रुपये, जबकि चांदी 2,65,100 के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- March 09, 2026 | 10:12 AM IST
Gold and Silver Rate today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। प्रतीकात्मक फोटो

Gold and Silver Price today: प​​श्चिम ए​शिया में जंग के बीच इस सप्ताह के पहले दिन सोने-चांदी के घरेलू वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव सोमवार (9 मार्च) को गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,60,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,65,100 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 983 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,651 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,61,634 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,334 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,300 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,60,672 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,59,826 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह पढ़ें: जंग बढ़ी तो और चमकेगा सोना! एक्सपर्ट बोले- अप्रैल के बाद 5,600 डॉलर के पार जा सकता है भाव

चांदी की चमक पड़ी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट 788 रुपये की गिरावट के साथ 2,67,497 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,68,285 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,185 रुपये की गिरावट के साथ 2,65,100 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,67,498 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,64,475 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दिखी सुस्ती

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना सोमवार को 5,186.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,158.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 70.80 डॉलर की गिरावट के साथ 5,087.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह पढ़ें: सोना-चांदी के बाद अब तेल की बारी! कीमतों में बड़ी तेजी के संकेत

Comex पर चांदी के वायदा भाव 84.62 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 84.31 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.80 डॉलर की गिरावट के साथ 82.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,60,651 1,61,634 1,60,300
चांदी 2,67,497 2,68,285 2,65,100
Comex Open Last Close LTP
सोना 5,186.70 5,158.70 5,087.90
चांदी 84.62 84.31 82.50

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - March 9, 2026 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement