facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी की कीमतों में भी आज तेजी

Advertisement

Gold Silver Price Today: दिल्ली में इस समय सोने के हाजिर भाव करीब 67,030 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे हैं, जो अब तक का सर्वोच्च भाव है।

Last Updated- March 21, 2024 | 10:50 PM IST
Gold surges past $3,100 as US tariffs

Gold Silver Price Today: सोने के भाव ने गुरुवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। घरेलू वायदा और हाजिर दोनों बाजार में सोने के भाव सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव ने अब तक के उच्चस्तर को छू लिया। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी आज तेजी दर्ज हुई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज सोने का बेंचमार्क अप्रैल अनुबंध 300 रुपये की तेजी के साथ 66,100 रुपये के भाव पर खुला और खबर लिखे जाने समय यह 835 रुपये की तेजी के साथ 66,585 रुपये पर कारोबार कर रहा था। आज इसने 66,943 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर दिन का और अब तक सर्वोच्च स्तर छू लिया। वायदा भाव के साथ ही हाजिर में भी सोने के भाव 67,000 रुपये को पार कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।

दिल्ली के सराफा कारोबारी आशीष ने बताया कि दिल्ली में इस समय सोने के हाजिर भाव करीब 67,030 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे हैं, जो अब तक का सर्वोच्च भाव है। इंडियन बुलियन ऐंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोने के हाजिर भाव ने 66,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर अब तक के उच्चस्तर को छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव नई ऊंचाई पर पहुंच गए। कॉमेक्स पर सोने के वायदा भाव ने आज 2,224.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। खबर लिखे जाने के समय यह 34.15 डॉलर की तेजी के साथ 2,194.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी आज तेजी दर्ज की गई। खबर लिखे जाने के समय एमसीएक्स पर चांदी के बेंचमार्क मई अनुबंध ने 78,323 रुपये के भाव इस साल का उच्च स्तर छू लिया। हाजिर बाजार में चांदी के भाव 77,750 रुपये प्रति किलो दर्ज किए गए। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा ने आज 25.97 डॉलर प्रति औंस के भाव पर इस साल का उच्च स्तर छू लिया।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement