facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: वेडिंग सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल! जानें आज कितने बढ़े दाम

Advertisement

Gold Silver Price Today: सोने के वायदा 70 हजार रुपये और चांदी के वायदा भाव 80 हजार रुपये के करीब पहुंच गए हैं।

Last Updated- April 04, 2024 | 10:14 AM IST
Gold Silver Price Today
Representative Image

Gold Silver Price Today, April 4: सोने चांदी के वायदा भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज भी तेजी के साथ खुले। इस तेजी के साथ दोनों के वायदा भाव सर्वोच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं। सोने के वायदा 70 हजार रुपये और चांदी के वायदा भाव 80 हजार रुपये के करीब पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने चांदी की वायदा कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। सोने के भाव सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। चांदी के वायदा भाव भी लगातार चढ़ रहे हैं।

सोने के वायदा भाव 70 हजार के करीब
सोने के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 69 रुपये की तेजी के साथ 69,868 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 46 रुपये की तेजी के साथ 69,845 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 69,908 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 69,783 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 69,908 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छु लिया।

चांदी के वायदा भाव 80 हजार रुपये के करीब
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 88 रुपये की तेजी के साथ 79,099 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 386 रुपये की तेजी के साथ 79,397 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 79,630 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 79,099 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव 79,630 रुपये किलो के भाव पर अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गए।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सर्वोच्च स्तर पर, चांदी 3 साल के रिकॉर्ड पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 2,321 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,315 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.70 डॉलर की तेजी के साथ 2,319.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,324.80 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 27.30 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.06 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.17 डॉलर की तेजी के साथ 27.23 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 27.45 डॉलर के भाव पर दिन का उच्च स्तर छू लिया। जो बीते 3 साल में सबसे अधिक भाव है।

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 9:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement