facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, चेक करें आज का ताजा भाव

Advertisement

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेज रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 187 रुपये की तेजी के साथ 72,030 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- April 15, 2024 | 9:31 AM IST
Gold and Silver Rate Today

Gold Price Today: इस सप्ताह सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ जबकि चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। हालांकि बाद में इसके भाव भी तेजी के साथ कारोबार करने लगे।

सोने के वायदा भाव 72 हजार और चांदी के वायदा भाव 83 हजार रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बाद में इनकी कीमतों में सुधार देखने को मिला।

सोने के वायदा भाव में तेजी

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेज रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 187 रुपये की तेजी के साथ 72,030 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 223 रुपये की तेजी के साथ 72,066 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 72,199 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,907 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले सप्ताह 73,958 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी के वायदा भाव नरमी के बाद तेज

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज गिरावट के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 14 रुपये की गिरावट के साथ 8,2799 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 419 रुपये की तेजी के साथ 83,232 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 83,552 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 82,798 रुपये के भाव निचला स्तर छू लिया। पिछले सप्ताह चांदी के वायदा ने 86,126 रुपये किलो के भाव पर उच्चतम स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुस्ती के बाद सुधरे सोने चांदी के वायदा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। हालांकि बाद में इनकी कीमतों में सुधार देखने को मिला। Comex पर सोना 2,369.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,374.10 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.50 डॉलर की तेजी के साथ 2,378.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। पिछले सप्ताह सोने के वायदा भाव ने 2,400 डॉलर के भाव को पार कर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 28.20 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 28.33 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.01 डॉलर की तेजी के साथ 28.34 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। पिछले सप्ताह इसके वायदा भाव 29 डॉलर पार कर गए थे।

Advertisement
First Published - April 15, 2024 | 9:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement