facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, जानें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट प्राइस

Advertisement

सोने (Gold) के वायदा भाव 62,200 रुपये और चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुलने के बावजूद 70 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- February 27, 2024 | 9:33 AM IST
पीसी ज्वेलर ने पहली तिमाही में कमाया 156.06 करोड़ रुपये का मुनाफा PC Jeweler Q1 Results: PC Jeweler earned profit of Rs 156.06 crore in the first quarter

Gold Silver Price Today: इस सप्ताह पहले दिन गिरावट के बाद आज दूसरे दिन सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले।

सोने (Gold) के वायदा भाव 62,200 रुपये और चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुलने के बावजूद 70 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं। इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में भी तेजी देखने को मिल रही है।

सोने के वायदा भाव में तेजी

सोने (Gold) के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 51 रुपये की तेजी के साथ 62,200 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 90 रुपये की तेजी के साथ 62,239 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 62,292 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,200 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी के वायदा भाव भी चढे

चांदी (Silver) के वायदा भाव की शुरूआत आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 229 रुपये की तेजी के साथ 69,659 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 111 रुपये की तेजी के साथ 69,541 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 69,659 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 69,430 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चमके सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव तेजी के साथ खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव पिछले बंद भाव पर ही खुले। Comex पर सोना 2,041.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,038.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.90 डॉलर की तेजी के साथ 2,041.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.52 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.52 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 22.55 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement