facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदने से पहले जानें आज के दाम

Advertisement

Gold Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 186 रुपये की तेजी के साथ 73,657 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- July 16, 2024 | 12:14 PM IST
Gold silver price today
Representative Image

Gold Silver Price Today, July 16: सोने चांदी के वायदा कारोबार में आज तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 73,600 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 92,850 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा गिरावट के साथ खुले। हालांकि बाद में भाव में तेजी देखी जाने लगी। चांदी के वायदा भाव भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना के वायदा भाव तेज
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 186 रुपये की तेजी के साथ 73,657 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 114 रुपये की तेजी के साथ 73,585 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,701 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,585 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: चीन में गोल्ड के तेवर पड़े नरम! प्रीमियम घटा, होलसेल डिमांड 4 साल के निचले स्तर पर

चांदी चमकी
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 201 रुपये की तेजी के साथ 92,773 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 298 रुपये की तेजी के साथ 92,870 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 92,900 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 92,773 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्त शुरुआत के बाद चढ़ा, चांदी भी चमकी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। लेकिन बाद में इसके भाव चढ़ने लगे। Comex पर सोना 2427.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,428.90 डॉलर प्रति औंस था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 6.10 डॉलर की तेजी के साथ 2,435 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.93 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस भी 30.93 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.13 डॉलर की तेजी के साथ 31.07 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - July 16, 2024 | 9:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement