facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold, Silver Price today: सोने-चांदी की चमक बढ़ी, जानें आज कितने बढ़े दाम

Advertisement

Gold Silver Price Today: सोने के वायदा भाव 71,500 रुपये और चांदी के वायदा भाव 83 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- April 10, 2024 | 12:22 PM IST
Gold Silver Price Today
Representative Image

Gold Silver Price today: इस सप्ताह लगातार तीसरे दिन सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। सोने के वायदा भाव 71,500 रुपये और चांदी के वायदा भाव 83 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

सोना हुआ महंगा
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेज रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 98 रुपये की तेजी के साथ 71,438 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 145 रुपये की तेजी के साथ 71,485 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,505 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,416 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 71,739 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर भी छू लिया।

यह भी पढ़ें: Stocks to Watch today: Paytm, Maruti, ICICI Lombard, Lupin, जैसे स्टॉक में दिखेगा एक्शन, रखें नजर

चांदी भी चमकी
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 221 रुपये की तेजी के साथ 82,671 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 371 रुपये की तेजी के साथ 82,821 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 82,844 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर छू लिया, जबकि आज दिन का निचला स्तर 82,671 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। मंगलवार को इसने 83,038 रुपये प्रति किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में और चमके सोना चांदी के वायदा भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 2,372.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,362.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.90 डॉलर की तेजी के साथ 2,370.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को इसने 2,374.40 डॉलर के भाव पर अब तक का उच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 28.27 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.98 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.27 डॉलर की तेजी के साथ 28.25 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 28.32 डॉलर के भाव पर दिन का उच्च स्तर छू लिया।

Advertisement
First Published - April 10, 2024 | 9:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement