facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today- चांदी फिर 70 हजार के पार, सोना भी हुआ महंगा

Advertisement
Last Updated- March 28, 2023 | 10:13 AM IST
Gold and Silver rate

सोने—चांदी की वायदा कीमतें मंगलवार को तेजी के साथ खुली। चांदी के वायदा भाव बढ़कर फिर से 70 हजार रुपये के पार चले गए हैं। सोने के वायदा भाव में भी आज तेजी दर्ज की गई। लेकिन भाव 59 हजार से नीचे चल रहे हैं। सोमवार को सोने—चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई थी।

सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट 70,190 रुपये के भाव पर खुला, जबकि इसका पिछला क्लोजिंग प्राइस 69,926 रुपये किलो था। इस तरह मंगलवार को चांदी का यह कॉन्ट्रैक्ट पिछले क्लोजिंग प्राइस की तुलना में 264 रुपये की तेजी के साथ खुलकर 70 हजार रुपये किलो के स्तर को फिर से पार कर गया। खबर लिखे जाने के समय यह 89 रुपये की तेजी के साथ 70,015 रुपये किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव 72,000 रुपये किलो तक चले गए थे। हालांकि इसके बाद वायदा भाव तेजी से गिरकर 62 हजार रुपये किलो के करीब आ गए थे।

सोना भी हुआ महंगा
सोमवार को MCX पर सोने की वायदा कीमतों में भी इजाफा हुआ। MCX पर मंगलवार को सोने का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 58,718 रुपये के भाव पर खुला, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस 58,526 रुपये से 192 रुपये प्रति 10 ग्राम ज्यादा था। खबर लिखे जाने के समय यह 58,742 रूपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद 93 रुपये की तेजी के साथ 58,619 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को तेजी के बावजूद सोने के वायदा भाव 59 हजार से नीचे चल रहे हैं। पिछले सप्ताह सोमवार को इस कॉन्ट्रैक्ट ने 60,455 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

 

Advertisement
First Published - March 28, 2023 | 10:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement