facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold, Silver Price Today: चांदी हुई महंगी, सोने का दाम भी बढ़े, जानें आज के रेट

Advertisement

Gold Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 25 रुपये की गिरावट के साथ 72,155 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- May 29, 2024 | 12:34 PM IST
Gold-Silver price today
Representative Image

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा भाव में आज तेजी देखने को मिल रही है। आज सोने वायदा भाव की शुरुआत जरूर गिरावट के साथ हुई। लेकिन बाद में इसके भाव में तेजी देखी जाने लगी। चांदी वायदा के भाव मंगलवार को सर्वोच्च स्तर छूने के बाद आज भी तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 72,300 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 95,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है।

सोना के वायदा भाव सुस्त शुरुआत के बाद सुधरे
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 25 रुपये की गिरावट के साथ 72,155 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 103 रुपये की तेजी के साथ 72,283 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,289 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,150 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव चमके
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 54 रुपये की तेजी के साथ 95,502 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 232 रुपये की तेजी के साथ 95,680 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 95,749 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 95,364 रुपये के भाव पर दिन निचला स्तर छू लिया। मंगलवार को चांदी के वायदा भाव ने 96, 220 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमके सोना चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,362.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,356.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1 डॉलर की तेजी के साथ 2,357.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.31 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.13 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 32.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - May 29, 2024 | 9:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement