facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: चांदी हुई महंगी, सोने की कीमत में भी आया उछाल, देखें आज के दाम

Advertisement

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव पिछले बंद भाव पर खुलने के बाद बढ़ने लगे।

Last Updated- March 01, 2024 | 9:48 AM IST
Gold silver price today
Representative Image

Gold Silver Price Today: सोनेे के वायदा भाव की आज शुरुआत पिछले बंद भाव पर ही हुई। हालांकि बाद में इसके भाव में सुधार देखा जाने लगा। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव पिछले बंद भाव पर खुलने के बाद बढ़ने लगे।

सोने के वायदा भाव सुस्ती के बाद सुधरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज पिछले बंद भाव पर हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 62,567 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव भी यही था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2 रुपये की तेजी के साथ 62,569 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,578 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,544 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

यह भी पढ़ें: सरकार की सख्ती भी नहीं दिला पाई गेहूं की महंगाई से राहत

चांदी हुई महंगी

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 67 रुपये की तेजी के साथ 71,346 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 211 रुपये की तेजी के साथ 71,490 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,514 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,346 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें: Turmeric price: उत्पादन घटने से चटक हुई हल्दी, भाव 16 फीसदी चढ़े

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की सुस्त शुरुआत, चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव पिछले बंद भाव पर ही खुले। Comex पर सोना 2,052.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,054.70 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 2,054.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.88 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.88 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 22.98 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 1, 2024 | 9:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement