facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: चांदी 74 हजार के नीचे आई, सोना 59 हजार के करीब

Advertisement

चांदी के वायदा भाव 76 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं, जबकि सोने के वायदा भाव 59 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- July 28, 2023 | 10:36 AM IST
Gold Silver Price Today
Shutter Stock

Gold Silver Price Today, July 28: सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव हल्की तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 76 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं, जबकि सोने के वायदा भाव 59 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। गुरुवार को दोनों के वायदा भाव में शुरुआत में काफी तेजी देखी गई थी। लेकिन बाद में दोनों के वायदा भाव तेजी गिर भी गए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना तेजी के साथ और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।

चांदी के वायदा भाव में हल्की तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 6 रुपये की तेजी के साथ 73,753 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 78 रुपये की तेजी के साथ 73,825 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,900 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,740 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

ये भी पढ़ें: Stocks to Watch on July 28, 2023: आज फोकस में रहेंगे Bharti Airtel, Adani Ent, Cipla, RailTel, Indian Hotels जैसे टॉप स्टॉक्स

सोना भी तेजी के साथ खुला

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 141 रुपये की तेजी के साथ 59,091 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 226 रुपये की तेजी के साथ 59,176 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,190 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,987 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार सोना तेज, चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में तेजी, जबकि चांदी में सुस्ती देखी जा रही है। Comex पर सोना 1945.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछले क्लोजिंग प्राइस 1945.47 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.70 डॉलर की तेजी के साथ 1951.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1953.20 डॉलर के भाव पर दिन का उच्च स्तर लिया था। Comex पर चांदी के वायदा 24.26 डॉलर के भाव पर खुले, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.36 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह हल्की गिरावट के साथ 24.32 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

ये भी पढ़ें: फल-सब्जियों में केमिकल के ज्यादा इस्तेमाल पर सख्ती, FSSAI ने कड़ी निगरानी रखने को कहा

 

Advertisement
First Published - July 28, 2023 | 10:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement