facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी में सुस्ती, चांदी गिरकर 72,200 रुपये के करीब, जानिए आज का रेट

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई, लेकिन बाद में भाव गिरने लगे

Last Updated- August 07, 2023 | 5:28 PM IST
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today:  इस सप्ताह के पहले दिन सोने के वायदा भाव हल्की तेजी के साथ खुले जरूर लेकिन बाद में सुस्त पड़ गए। चांदी के वायदा तो गिरावट के साथ ही खुले। चांदी गिरकर 72,200 रुपये के करीब और सोना 59,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने —चांदी की कीमतों की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई, लेकिन बाद में भाव गिरने लगे।

चांदी के वायदा गिरकर 72, 200 रुपये के करीब

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 198 रुपये की गिरावट के साथ 72,280 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 273 रुपये की गिरावट साथ 72,205 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,300 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,196 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोने की वायदा कीमतों में तेजी के बाद सुस्ती

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 23 रुपये की तेजी के साथ 59,550 रुपये के भाव पर खुला। लेकिन इसके बाद भाव गिरने लगे। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 67 रुपये की गिरावट के साथ 59,460 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,550 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,454 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी के बाद नरमी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी की कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई, लेकिन बाद में भाव गिरने लगे। Comex पर सोना 1977.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछले क्लोजिंग प्राइस 1976.10 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2 डॉलर की गिरावट के साथ 1974.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.72 डॉलर के भाव पर खुले, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.71 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर गिरावट के साथ 23.61 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

Advertisement
First Published - August 7, 2023 | 10:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement