facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: 72,500 रुपये से नीचे गिरी चांदी, सोने के दाम में भी आई गिरावट

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने —चांदी की कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई, लेकिन बाद में चांदी के भाव गिरने लगे।

Last Updated- August 04, 2023 | 3:23 PM IST
Gold all time high

Gold-Silver Price Today, 4 August: बीते कुछ दिनों से सोने—चांदी की वायदा कीमतों में नरमी देखी जा रही है। इस सप्ताह लगातार-दूसरे दिन आज सोने-चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। चांदी गिरकर 72,500 रुपये और सोना 59,500 रुपये से नीचे कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई, लेकिन बाद में चांदी के भाव गिरने लगे।

चांदी के वायदा गिरकर 72,500 रुपये से नीचे

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 210 रुपये की गिरावट के साथ 72,312 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 282 रुपये की गिरावट साथ 72,240 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,349 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,201 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

ये भी पढ़ें : रत्न, आभूषण निर्यात में चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में सुधार की उम्मीद: GJEPC

सोने की वायदा कीमतों में भी सुस्ती

सोने के वायदा भाव की शुरुआत भी आज नरमी के साथ हुई। MCX पर शुक्रवार को सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 22 रुपये की गिरावट के साथ 59,410 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 74 रुपये की गिरावट के साथ 59,358 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,416 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,352 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना में हल्की तेजी, चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी की कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई, लेकिन बाद में चांदी के भाव गिरने लगे। Comex पर सोना 1969.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछले क्लोजिंग प्राइस 1968.80 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.90 डॉलर की तेजी के साथ 1969.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.71 डॉलर के भाव पर खुले, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.69 डॉलर था। चांदी के वायदा भाव हल्की तेजी के साथ खुले जरूर, लेकिन बाद में सुस्त पड गए। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर गिरावट के साथ 23.59 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

ये भी पढ़ें : Mustard Price: मजबूत मांग से सरसों की कीमतों में तेजी, महीने भर में करीब 500 रुपये क्विंटल बढ़े दाम

Advertisement
First Published - August 4, 2023 | 10:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement