facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, भाव 2.50 लाख पार; जानें सोने के रेट

Advertisement

आज चांदी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2.54 लाख रुपये और 82.67 डॉलर प्रति औंस के भाव छू लिए, जबकि सोने के भाव में हल्की नरमी देखी गई।

Last Updated- December 29, 2025 | 9:51 AM IST
Gold and Silver Price Today
Representative Image

Gold and Silver Price Today, December 29: चांदी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजार में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। घरेलू बाजार में इसके भाव पहली बार 2.50 लाख रुपये और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 80 डॉलर पार कर गए। सोना घरेलू बाजार में सुस्त शुरुआत के बाद चढ़ गया और अपने सर्वोच्च स्तर से थोड़ा ही नीचे कारोबार कर रहा है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,40,400 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,54,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के वायदा भाव रिकॉर्ड तेजी के साथ, जबकि सोना नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना सुस्त शुरुआत के बाद चढ़ा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 65 रुपये की गिरावट के साथ 1,39,808 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,39,873 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 489 रुपये की तेजी के साथ 1,40,362 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,40,444 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,39,501 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,40,465 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही और इसके भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 7,407 रुपये की तेजी के साथ 2,47,194 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,39,787 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 14,121 रुपये की तेजी के साथ 2,53,908 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,54,174 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,47,194 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने आज 2,54,174 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: 2025 में चांदी की रिकॉर्ड बढ़त के बाद कियोसाकी का दावा: 2026 में 200 डॉलर तक पहुंचने की संभावना

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी ऑल टाइम हाई पर, सोना नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के वायदा कारोबार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। चांदी के भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं, जबकि सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।। Comex पर सोना 4,568 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,552.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 15.80 डॉलर की गिरावट के साथ 4,536.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,584 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 80 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 77.19 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.37 डॉलर की तेजी के साथ 79.57 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने आज 82.67 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,39,808 1,39,873 1,40,362
चांदी 2,47,194 2,39,787 2,53,908
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,568 4,552.70 4,536.903
चांदी 80 77.19 82.67

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - December 29, 2025 | 9:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement