facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price today : सोना 59,500 रुपये से नीचे, चांदी 71,200 रुपये के करीब

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी के भाव गिरावट के साथ खुले। बाद में दोनों की कीमतों में सुस्ती देखी जाने लगी।

Last Updated- August 08, 2023 | 11:53 AM IST
Gold silver price today

Gold Silver Price: सोने—चांदी की वायदा कीमतों में नरमी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। मंगलवार को भी दोनों की वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी गिरकर 71,200 रुपये के करीब और सोना 59,500 रुपये से नीचे कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी के भाव गिरावट के साथ खुले। बाद में दोनों की कीमतों में सुस्ती देखी जाने लगी।

यह भी पढ़ें : India’s commodity exports : गैर-बासमती चावल निर्यात बढ़ा, पाबंदी से आगे घटेगा!

चांदी के वायदा गिरकर 71,200 रुपये के करीब

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 43 रुपये की गिरावट के साथ 71,225 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 92 रुपये की गिरावट साथ 71,176 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,254 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,128 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना भी हुआ सस्ता

MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 30 रुपये की गिरावट के साथ 59,390 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 29 रुपये की गिरावट के साथ 59,391 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,434 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,374 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें : टमाटर के चढ़े भाव से 34 फीसदी महंगी हो गई आपकी वेज थाली

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नरमी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव तेजी के साथ खुले, लेकिन बाद में भाव गिरने लगे। Comex पर सोना 1971.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछले क्लोजिंग प्राइस 1970 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1967.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.20 डॉलर के भाव पर खुले, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.23 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह हल्की गिरावट के साथ 23.19 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

यह भी पढ़ें : Ethanol का बढ़ा खरीद भाव, उत्पादकों को कुछ राहत मिलेगी

Advertisement
First Published - August 8, 2023 | 10:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement