facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: चांदी के भाव 72 हजार रुपये, सोना 59 हजार रुपये से ऊपर

Advertisement

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 197 रुपये की तेजी के साथ 72,323 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- June 16, 2023 | 11:47 AM IST
Gold and Silver rate

Gold-Silver Price, June 16: सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। लेकिन बाद में इसमें भी सुस्ती देखी गई। चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये और सोने के वायदा भाव 59 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

तेजी के साथ खुलकर नरम पड़े चांदी के वायदा

गुरुवार को चांदी के वायदा भाव में बड़ी गिरावट देखी गई। लेकिन आज इसके वायदा भाव तेजी के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 197 रुपये की तेजी के साथ 72,323 रुपये के भाव पर खुला। इसके बाद यह तेजी सुस्त पड़ने लगी और खबर लिखे जाने के समय यह 41 रुपये की गिरावट के साथ 72,085 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,366 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,077 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना की वायदा कीमतों में नरमी

MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 15 रुपये की गिरावट के साथ 59,340 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 104 रुपये की गिरावट के साथ 59,251 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,390 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,237 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - June 16, 2023 | 11:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement