facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: चांदी के भाव 94 हजार से नीचे फिसले, सोना भी हुआ सस्ता

Advertisement

Gold Silver Price Today: चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 179 रुपये की गिरावट के साथ 94,011 रुपये पर खुला।

Last Updated- July 12, 2024 | 9:37 AM IST
Gold surges past $3,100 as US tariffs
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार में आज सुस्ती देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 73,250 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 93,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही, जबकि चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ ही हुई। लेकिन बाद में इसके भाव भी सुस्त पड़ गए।

सोना हुआ सस्ता
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 107 रुपये की गिरावट के साथ 73,204 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 71 रुपये की गिरावट के साथ 73,240 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,246 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,173 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव नरम
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 179 रुपये की गिरावट के साथ 94,011 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 400 रुपये की गिरावट के साथ 93,790 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 94,011 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 93,622 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी तेज शुरुआत के बाद नरम, सोना भी सुस्त
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही, जबकि चांदी के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद सुस्त पड़ गए। Comex पर सोना 2421 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,421.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.90 डॉलर की गिरावट के साथ 2,416 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.72 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.67 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 31.52 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - July 12, 2024 | 9:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement