facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: 71 हजार रुपये से नीचे हुए चांदी के दाम, सोने के भाव में भी गिरावट

Advertisement
Last Updated- May 25, 2023 | 9:55 AM IST
Gold and Silver rate

Gold, Silver Price Today: इस सप्ताह चांदी के वायदा भाव में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई और भाव 71 हजार रुपये से नीचे आ गए हैं। सोने के वायदा भाव भी आज गिरावट के साथ खुलकर 60 हजार से नीचे आ गए।

चांदी के भाव लगातार फिसलकर 71 हजार रुपये से नीचे

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर इस सप्ताह चांदी के वायदा भाव में लगातार चौथे दिन नरमी देखी गई। MCX पर गुरुवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 245 रुपये की गिरावट के साथ 70,841 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 289 रुपये की गिरावट के साथ 70,797 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,841 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,761 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस माह चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना भी हुआ सस्ता

MCX पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 160 रुपये की गिरावट के साथ 59,700 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 135 रुपये की गिरावट के साथ 59,725 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,760 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,678 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। इस महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - May 25, 2023 | 9:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement