facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: गिरे चांदी के भाव, 70 हजार के करीब आए दाम, बढ़ गए सोने के रेट

Advertisement

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 40 रुपये की गिरावट के साथ 70,347 रुपये के भाव पर खुला

Last Updated- June 21, 2023 | 10:47 AM IST
Gold Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 70 हजार रुपये से ऊपर, जबकि सोने के वायदा भाव 59 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं। मंगलवार को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।

चांदी के वायदा भाव गिरकर 70 हजार के करीब आए

मंगलवार को चांदी के वायदा भाव में बड़ी गिरावट के बाद आज भी इसके वायदा भाव में सुस्ती देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 40 रुपये की गिरावट के साथ 70,347 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 92 रुपये की गिरावट के साथ 70,295 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,419 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,302 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मंगलवार को चांदी के वायदा भाव में करीब 2000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना के वायदा भाव तेजी के साथ खुले, पर 59 हजार से नीचे आए

MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 15 रुपये की तेजी के साथ 58,824 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 32 रुपये की तेजी के साथ 58,841 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,865 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,776 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - June 21, 2023 | 10:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement