facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: नई ऊंचाई पर पहुंचे चांदी के भाव, सोना भी चमका

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 12:19 PM IST
Gold and Silver rate

इस सप्ताह सोने-चांदी के वायदा भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को सोने के वायदा भाव ने सर्वोच्च स्तर छू लिया था और आज चांदी के वायदा भी नई ऊंचाई पर पहुंच गए।

चांदी के वायदा भाव 78,292 रूपये के सर्वोच्च स्तर पर

चांदी के वायदा भाव गुरुवार को 78,115 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद आज फिर नई ऊंचाई पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) शुक्रवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 78,292 रुपये किलो पर पहुंच गया, जो अब तक का सर्वोच्च भाव है। साथ यह आज का उच्च स्तर भी है। चांदी का यह कॉन्ट्रैक्ट 62 रुपये की तेजी के साथ 78,100 रुपये के भाव पर खुला और खबर लिखे जाने के समय यह 179 रुपये की तेजी के साथ 78,217 रुपये किलो पर कारोबार कर रहा था।

सोना भी चमका

MCX पर शुक्रवार को सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 73 रुपये की तेजी के साथ 61,566 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला और खबर लिखे जाने के समय यह 101 रुपये की तेजी के साथ 61,594 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने आज 61,629 रुपये के भाव पर दिन उच्च स्तर छू लिया। गुरुवार को इस कॉन्ट्रैक्ट के भाव 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट व जिंस विशेषज्ञ अनुज गुप्ता कहते हैं कि फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ने के साथ ही डॉलर इंडेक्स कमजोर है। इसके अलावा USA में बैंक संकट और लोगों बांड में डाले पैसे वापस करने में आ रही दिक्कतों के कारण भी सोने-चांदी के भाव बढ़ने को बल मिल रहा है। USA में आ रही दिक्कतों के कारण सोने-चांदी की मांग बढ़ने की संभावना है। इससे आगे भी इनकी कीमतें तेज रह सकती हैं। चांदी के वायदा भाव 80 हजार किलो तक जा सकते हैं। चांदी का अगला टारगेट 62 हजार रुपये का है। इसके पूरा होने के बाद भाव 63 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकते हैं।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 10:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement