facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-silver price today: चांदी एक लाख रुपये से नीचे फिसली, सोना भी सस्ता; चेक करें आज के दाम

Advertisement

Gold Silver Price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 179 रुपये की गिरावट के साथ 78,477 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- October 23, 2024 | 12:30 PM IST
Gold buying on Diwali
Representative Image

Gold-Silver Price Today: इस सप्ताह दो दिन लगातार तेजी के बाद आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी थम गई। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। दोनों के वायदा भाव मंगलवार को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 78,600 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 99,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को चांदी एक लाख रुपये के ऊपर चली गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी की वायदा कीमतों में सुस्ती देखी जा रही है।

सोना के वायदा गिरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 179 रुपये की गिरावट के साथ 78,477 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 32 रुपये की गिरावट के साथ 78,624 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 78,630 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 78,451 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 78,689 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव फिसले

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 467 रुपये की गिरावट के साथ 99,505 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 522 रुपये की गिरावट के साथ 99,450 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 99,505 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 99,300 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00012 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज शुरुआत के बाद नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इनके भाव में सुस्ती देखी जाने लगी। Comex पर सोना 2,762.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,759.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 6.40 डॉलर की गिरावट के साथ 2,753.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 35.05 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 35.04 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.25 डॉलर की गिरावट के साथ 34.79 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - October 23, 2024 | 9:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement