facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: चांदी सुस्त, सोना सुधरा, चेक करें आज के रेट

Advertisement

सोने के वायदा भाव 62,450 रुपये और चांदी के वायदा भाव 75 ,350 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- December 21, 2023 | 12:41 PM IST
Gold Silver Price
Representative Image

Gold Silver Price Today: सोने—चांदी के वायदा भाव की आज शुरुआत सुस्त रही। सोने के वायदा भाव गिरावट के साथ खुलने के बाद सुधरने लगे। सोने के वायदा भाव 62,450 रुपये और चांदी के वायदा भाव 75 ,350 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई।

सोना सुस्त शुरुआत के बाद सुधरा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज मामूली गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 3 रुपये की गिरावट के साथ 62,412 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 62 रुपये की तेजी के साथ 62,477 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,477 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,400 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस महीने सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में हुई प्याज महाबैंक की स्थापना, धान किसानों को मिलेगा प्रति हेक्टेयर 20 हजार रुपये का बोनस

चांदी के वायदा भाव सुस्त

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज नरमी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 30 रुपये की गिरावट के साथ 75,379 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 108 रुपये की गिरावट के साथ 75,378 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 75,401 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 75,155 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस महीने चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें : Cumin Seed: जीरा मिनी कॉन्ट्रैक्ट हुआ लॉन्च, अब कम पैसे लगाकर भी कर सकते हैं फ्यूचर्स में ट्रेडिंग

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की सुस्त शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। हालांकि बाद में सोने के भाव में सुधार देखने को मिला। Comex पर सोना 20,44.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,047.70 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 1.40 डॉलर की तेजी के साथ 2,049.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.46 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.63 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 24.54 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - December 21, 2023 | 10:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement