facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver price today: सोने के दाम में हल्की तेजी, चांदी हुई सस्ती, जानिए आज का रेट

Advertisement

चांदी के वायदा भाव 74 रुपये से नीचे खुलने के बाद सुधरकर 74 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। सोने के वायदा भाव 63,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- January 03, 2024 | 12:28 PM IST
Jewellery Stock

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज मिली जुली रही। सोने के वायदा भाव जहां हल्की तेजी के साथ खुले, वहीं चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ खुले। हालांकि बाद में इसके भाव में भी सुधार देखने को मिला।

चांदी के वायदा भाव 74 रुपये से नीचे खुलने के बाद सुधरकर 74 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। सोने के वायदा भाव 63,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में नरमी देखी जा रही है।

सोने के वायदा भाव की तेज शुरुआत

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज भी तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज एक रुपये की तेजी के साथ 63,258 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 55 रुपये की तेजी के साथ 63,312 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 63,331 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 63,257 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी के वायदा भाव की सुस्त शुरुआत

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत नरमी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 124 रुपये की गिरावट के साथ 73,971 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 19 रुपये की गिरावट के साथ 74,076 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें: Sovereign Gold Bond: नए साल के पहले ही दिन गोल्ड बॉन्ड से रिकॉर्ड तोड़ कमाई! एनुअल रिटर्न 15 फीसदी से ज्यादा

इस समय इसने 74,126 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,968 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिसले सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2,067.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,073.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.30 डॉलर की सुस्ती के साथ 2,073.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.88 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.95 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 23.91 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - January 3, 2024 | 10:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement