facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: गोल्ड खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! सोना हुआ सस्ता, 85000 रुपये के नीचे पहुंचे भाव; चांदी के दाम भी लुढ़के

Advertisement

Gold Price Today: MCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 297 रुपये की गिरावट के साथ 84,899 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- February 28, 2025 | 9:37 AM IST
Gold Silver Price
Representative image

Gold-Silver Price Today, February 28: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में आज भी गिरावट देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 84,900 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 93,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखी जा रही है।

सोना के वायदा भाव नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 297 रुपये की गिरावट के साथ 84,899 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 316 रुपये की गिरावट के साथ 84,880 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 84,912 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 84,846 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इसी महीने 86,592 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: Gold ETF Feb 2025: गोल्ड पर निवेशक लट्टू! इन्वेस्टमेंट डिमांड में उफान, ईटीएफ में निवेश 3 साल की ऊंचाई पर पहुंचा  

चांदी भी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 406 रुपये की गिरावट के साथ 93,229 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 406 रुपये की गिरावट के साथ 93,229 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 93,229 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 93,229 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। Comex पर सोना 2,889 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,895.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 10.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2,885.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.85 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.11 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.26 डॉलर की गिरावट के साथ 31.85 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 28, 2025 | 9:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement