facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Gold-silver price today: सोने-चांदी के वायदा भाव में शुरुआती तेजी नहीं रह पा रही बरकरार, जानें आज का रेट

Advertisement

रिकॉर्ड स्तर से सोना करीब 1,800 रुपये फिसल चुका है। चांदी में भी इस सप्ताह करीब 3,000 रुपये की गिरावट आ चुकी है।

Last Updated- December 06, 2023 | 10:13 AM IST
Gold Silver Price

Gold-silver price today: इस सप्ताह लगातार सोने-चांदी के वायदा भाव की तेज शुरुआत हो रही है। लेकिन दिन का कारोबार खत्म होने तक यह तेजी बरकरार नहीं रह पा रही है। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुला। रिकॉर्ड स्तर से सोना करीब 1,800 रुपये फिसल चुका है। चांदी में भी इस सप्ताह करीब 3,000 रुपये की गिरावट आ चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव में आज तेजी देखी जा रही है।

सोने के वायदा भाव तेजी के साथ खुले

सोने के वायदा भाव की आज भी शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 65 रुपये की तेजी के साथ 62,250 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 97 रुपये की तेजी के साथ 62,283 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,311 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,220 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोमवार को सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था। इसके बाद सोने के वायदा भाव करीब 1,800 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर चुके हैं।

Also read: Sovereign Gold Bond: 17वें गोल्ड बॉन्ड को मैच्योरिटी से पहले बेचने का मिला मौका, सालाना कमाई 113% से ज्यादा

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 175 रुपये की तेजी के साथ 75,454 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 220 रुपये की तेजी के साथ 75,499 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 75,595 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 75,375 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोमवार को चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये के भाव पर दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। इसके बाद ये भाव करीब 3,000 रुपये गिरकर कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी के वायदा भाव में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी की शुरुआत सुस्त रही। लेकिन बाद में इसके भाव में भी तेजी देखी जाने लगी। Comex पर सोना 2,037.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,036.30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.10 डॉलर की तेजी के साथ 2,040.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Also read: स्टॉक और सोना दोनों में तेजी, क्या गोल्ड नया मल्टी-बैगर है?

Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.53 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.54 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 24.62 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - December 6, 2023 | 10:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement