facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक, सोना 60 हजार और चांदी 72 हजार से नीचे

Advertisement
Last Updated- April 03, 2023 | 11:42 AM IST
Jewellery Stock

इस सप्ताह के पहले दिन सोने—चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये से नीचे आ गए हैं और सोना भी 59 हजार के करीब या 60 हजार से नीचे कारोबार कर रहा है। पिछले सप्ताह चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये को पार कर गए थे और सोने के दाम 60 हजार के करीब पहुंच गए थे।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट 71,811 रुपये के भाव पर खुला, जबकि इसका पिछला क्लोजिंग प्राइस 72,218 रुपये किलो था। इस तरह सोमवार को  को चांदी का यह कॉन्ट्रैक्ट पिछले क्लोजिंग प्राइस की तुलना में 407 रुपये की गिरावट के साथ खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 753 रुपये की गिरावट के साथ 71,465 रुपये किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। साथ ही इस समय इसने दिन का 71,437 रूपये का निचला और  71,811 रूपये का ऊपरी स्तर छू लिया।

सोना के वायदा भाव भी पडे नरम
MCX पर सोमवार को सोने के वायदा भाव में भी नरमी देखी गई। MCX पर सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट 59,304 रुपये के भाव पर खुला, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस 59,612 रुपये से 308 रुपये प्रति 10 ग्राम कम है। खबर लिखे जाने के समय सोने का यह कॉन्ट्रैक्ट 341 रुपये की गिरावट के साथ 59,271 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने दिन का 59,240 रूपये का निचला स्तर और 59,342 रूपये का ऊपरी स्तर छू लिया। इस तरह सोने के वायदा भाव 59 हजार रुपये के करीब पहुंच आ गए हैं। पिछले सप्ताह सोने के वायदा भाव 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गए थे। इससे पहले वाले सप्ताह भाव 60 हजार रुपये के स्तर को पार कर गए थे।

Advertisement
First Published - April 3, 2023 | 9:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement