facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: चांदी की चमक फीकी, दाम घटकर 75,500 हजार के करीब, जानें सोने के भाव

Advertisement

चांदी के वायदा भाव 75 हजार और सोने के 59 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- July 17, 2023 | 11:19 AM IST
Jewellery Stock

Gold Silver Price Today: इस सप्ताह के पहले दिन सोने—चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत सुस्त रही। दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले, जबकि पिछले सप्ताह ज्यादातर दिन दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले थे। चांदी के वायदा भाव 75 हजार और सोने के 59 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

चांदी की चमक फीकी, वायदा भाव घटकर 75,500 हजार के करीब

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 458 रुपये की गिरावट के साथ 75,510 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 395 रुपये की गिरावट के साथ 75,573 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 75,587 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 75,501 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना भी हुआ सस्ता

चांदी के साथ ही आज सोने के वायदा भाव में भी सुस्ती देखी गई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 169 रुपये की गिरावट के साथ 59,147 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 176 रुपये की गिरावट के साथ 59,140 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,194 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,130 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

ये भी पढ़ें : Share Market Today: रिकॉर्ड हाई पर खुला बाजार, Sensex 66 हजार के ऊपर, Nifty 19500 के पार

Advertisement
First Published - July 17, 2023 | 11:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement