facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोने का नया रिकॉर्ड, चांदी फिर 1 लाख के पार; चेक करें 20 मार्च के रेट

Advertisement

Gold Silver Price : MCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 858 रुपये की तेजी के साथ 89,460 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- March 20, 2025 | 9:55 AM IST
Gold and Silver Price today
सोना-चांदी के आज के दाम (फाइल फोटो)

Gold-Silver Price Today, 20 March: सोने के भाव आए दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। घरेलू और वैश्विक दोनों बाजार में आज फिर सोने के वायदा भाव ने नया रिकॉर्ड बना लिया। घरेलू बाजार में इसके वायदा भाव 89,796 रुपये पर और वैश्विक बाजार में 3065.20 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। चांदी की वायदा कीमतों में भी आज तेजी देखी जा रही है।

सोना के भाव 89 हजार रुपये पार

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 858 रुपये की तेजी के साथ 89,460 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 88,602 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 327 रुपये की तेजी के साथ 88,829 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 89,796 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 88,914 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 89,796 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी फिर एक लाख रुपये पार

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 575 रुपये की तेजी के साथ 1,00499 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 99,924 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 572 रुपये की तेजी के साथ 1,00496 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,00651 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,00440 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने पिछले सप्ताह 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3,050 डॉलर पार, चांदी भी चढ़ी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,058 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,041.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 16.50 डॉलर की तेजी के साथ 3,057.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव आज वायदा और हाजिर दोनों मार्केट में ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने के समय इसने वायदा में 3065.20 और हाजिर में 3055 डॉलर के भाव पर उच्चतम स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 34.42 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 34.20 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.25 डॉलर की तेजी के साथ 34.45 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 20, 2025 | 9:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement