facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: सोने चांदी की चमक हुई फीकी, जानें आज के ताजा रेट

Advertisement

Gold silver price today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ, जबकि चांदी के वायदा भाव की शुरुआत पिछले बंद भाव पर ही हुई।

Last Updated- August 28, 2024 | 10:16 AM IST
Gold Loan

Gold silver price today: सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 72,000 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 85,350 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

सोने के वायदा भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 142 रुपये की गिरावट के साथ 71,980 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 72 रुपये की गिरावट के साथ 72,050 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,075 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,980 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक भी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 285 रुपये की गिरावट के साथ 85,373 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 297 रुपये की गिरावट के साथ 85,361 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 85,418 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 85,301 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also read: Gold Loan: सोने के बदले कर्ज का बाजार पांच साल में दोगुना होने का अनुमान- PwC India

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज शुरुआत के बाद नरम, चांदी भी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ, जबकि चांदी के वायदा भाव की शुरुआत पिछले बंद भाव पर ही हुई। Comex पर सोना 2,559.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,552.90 डॉलर प्रति औंस था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 2.40 डॉलर की गिरावट के साथ 2,550.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 29.98 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 29.98 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.12 डॉलर की गिरावट के साथ 29.86 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - August 28, 2024 | 10:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement