facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver price today: सोना और चांदी की चमक हुई फीकी, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का भाव

Advertisement

सोने के उलट चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 49 रुपये की गिरावट के साथ 71,257 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- February 20, 2024 | 9:44 AM IST
पीसी ज्वेलर ने पहली तिमाही में कमाया 156.06 करोड़ रुपये का मुनाफा PC Jeweler Q1 Results: PC Jeweler earned profit of Rs 156.06 crore in the first quarter

Gold  Silver Price Today: इस सप्ताह के दूसरे दिन सोने के वायदा भाव की शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई लेकिन बाद में इसके भाव भी सुस्त पड़ गए। चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। इस सुस्ती के साथ ही चांदी के वायदा भाव गिरकर 71 हजार रुपये के करीब आ गए हैं।

सोने के वायदा भाव 62 हजार रुपये के ऊपर खुलने के बाद खबर लिखे जाने के समय गिरकर 62 हजार से नीचे कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेज और चांदी के वायदा भाव की गिरावट के साथ हुई।

सोने के वायदा भाव तेज शुरुआत के नरम पड़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज मामूली तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 3 रुपये की तेजी के साथ 62,007 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 12 रुपये की गिरावट के साथ 61,992 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 62,011 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 61,979 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी हुई और सस्ती

सोने के उलट चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 49 रुपये की गिरावट के साथ 71,257 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 148 रुपये की गिरावट के साथ 71,158 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 71,257 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,152 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी, चांदी की सुस्त रही। Comex पर सोना 2,027.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,024.10 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.10 डॉलर की तेजी के साथ 2,029.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.46 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.47 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.44 डॉलर की गिरावट के साथ 23.03 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 9:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement