facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: चांदी की चमक फीकी, 59,400 रुपये के करीब सोना, जानिए आज का रेट

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखी जा रही है

Last Updated- August 31, 2023 | 2:44 PM IST
gold silver price today

Gold Silver Price Today: सोने की वायदा कीमतों की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। हालांकि बाद भाव में नरम पड़ने लगे। चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 59,400 रुपये और चांदी के वायदा भाव 74,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखी जा रही है।

चांदी की चमक फीकी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 65 रुपये की गिरावट साथ 74,592 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 237 रुपये की गिरावट के साथ 74,400 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,593 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,400 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोने के वायदा भाव तेजी के बाद लुढके

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज चांदी के उलट तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 12 रुपये की तेजी के साथ 59,490 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 43 रुपये की गिरावट के साथ 59,435 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,520 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,420 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना—चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी की कीमतों में आज सुस्ती देखी गई। Comex पर सोना 1970.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला।पिछला क्लोजिंग प्राइस 1973 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1971.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 25.02 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस भी 25.10 डॉलर ही था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 24.96 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

Advertisement
First Published - August 31, 2023 | 10:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement