facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: फिर टूटे सोने-चांदी के भाव…खरीदने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट

Advertisement

MCX पर सोने के वायदा भाव ने 71,057 रुपये का सर्वोच्च स्तर छुआ। चांदी भी 81,955 रुपये के रिकॉर्ड भाव पर पहुंची।

Last Updated- April 08, 2024 | 9:35 AM IST
Gold surges past $3,100 as US tariffs

Gold Silver Price: इस सप्ताह सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही और दोनों के वायदा ने पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए नये रिकॉर्ड बना लिए। घरेलू वायदा बाजार में पिछले सप्ताह सोना पहली बार 70 हजार रुपये पार कर गया था और आज यह पहली बार 71 हजार पार कर गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। सोने के वायदा भाव रिकॉर्ड स्तर को छू चुके हैं।

एचडीएफसी सिक्योरिटी के कमोडिटी व करेंसी हैड अनुज गुप्ता ने कहा कि फेड द्वारा ब्याज दरें संभावना से सोने के भाव बीते दिनों में काफी बढ़ चुके हैं। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव के कारण इसके भाव नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं।

सोने के वायदा भाव नए रिकॉर्ड स्तर पर

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही है। लेकिन बाद में इसके भाव बढकर 70,544 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वोच्च भाव पर पहुंच गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 363 रुपये की तेजी के साथ 70,999 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 353 रुपये की तेजी के साथ 70,989 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 71,057 रुपये के भाव पर दिन का और अब तक का उच्च स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव का आज निचला स्तर 70,940 रुपये रहा।

चांदी के वायदा भाव भी सर्वोच्च स्तर पर

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज तेजी के साथ हुई और इसने रिकॉर्ड स्तर छू लिया। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 732 रुपये की तेजी के साथ 81,595 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 763 रुपये की तेजी के साथ 81,626 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 81,955 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया, जबकि आज दिन का निचला स्तर 81,557 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिर टूटा सोने के वायदा भाव का रिकॉर्ड, चांदी भी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत जरूर सुस्त रही। लेकिन शुरुआती सुस्ती के बाद इसके भाव बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए ।

Comex पर सोना 2,343.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,345.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 21.30 डॉलर की तेजी के साथ 2,366.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,372.50 डॉलर के भाव पर अब तक का उच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 27.55 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.59 डॉलर की तेजी के साथ 28.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 28.19 डॉलर के भाव पर दिन का उच्च स्तर छू लिया।

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 9:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement