facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Rate Today: घरेलू और विदेशी बाजार में सोने-चांदी के दाम में गिरावट, टूटा रिकॉर्ड लेवल

Advertisement

Gold Price: MCX पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 606 रुपये की गिरावट के साथ 89,451 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 90,057 रुपये था।

Last Updated- April 04, 2025 | 11:17 AM IST
Gold and Silver Price today
Gold and Silver Price Today

Gold-Silver Price Today, April 4: सोने चांदी के भाव में नरमी देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले।खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 89,350 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे, जबकि चांदी के भाव 92,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव काफी बढ़ने के बाद तेजी से गिर रहे हैं। जानकारों के मुताबिक इसकी वजह मुनाफावसूली है।

सोने के भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 606 रुपये की गिरावट के साथ 89,451 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 90,057 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 715 रुपये की गिरावट के साथ 89,342 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 89,684 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 89,340 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 91,423 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 299 रुपये की गिरावट के साथ 94,100 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 94,399 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,788 रुपये की गिरावट के साथ 92,611 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 94,100 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 92,255 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज शुरुआत के बाद लुढ़का, चांदी भी फिसली 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इसके भाव गिर गए। चांदी की शुरुआत सुस्त ही हुई। Comex पर सोना 3,138 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,121.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 6.10 डॉलर की गिरावट के साथ 3,115.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव 3,196.60 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.92 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.97 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.38 डॉलर की गिरावट के साथ 31.59 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 89,451 90,057 89,342
चांदी 94,100 94,399 92,611
Comex Open Last Close LTP
सोना 3138 3121.70 3115.60
चांदी 31.92 31.97 31.59

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - April 4, 2025 | 10:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement