facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Prices: ईरान-इजरायल तनाव घटने के संकेत से सस्ते हुए सोना-चांदी

Advertisement

Gold-Silver Prices: चांदी के हाजिर भाव भी आज 1,547 रुपये गिरकर 80,007 रुपये किलो रह गए।

Last Updated- May 08, 2024 | 5:33 PM IST
पीसी ज्वेलर ने पहली तिमाही में कमाया 156.06 करोड़ रुपये का मुनाफा PC Jeweler Q1 Results: PC Jeweler earned profit of Rs 156.06 crore in the first quarter

इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज भी दोनों धातुओं के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जानकारों के अनुसार ईरान-इजरायल के बीच तनाव कम होने के कारण सोने-चांदी के भाव में गिरावट आ रही है। ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली होने से भी दोनों बहुमूल्य धातुओं के दाम नरम पड़े हैं।

इंडियन बुलियन ऐंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार सोने के भाव सोमवार को 72,875 रुपये थे, जो मंगलवार को 1,134 रुपये की गिरावट के साथ 71,741 रुपये के भाव पर खुले। मंगलवार की शाम यह 71,598 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस तरह सोमवार की तुलना में मंगलवार को सोने के हाजिर भाव में 1,277 रुपये की गिरावट आई।

चांदी के हाजिर भाव भी आज 1,547 रुपये गिरकर 80,007 रुपये किलो रह गए। दिल्ली के सराफा कारोबारी आशिष सिंघल ने कहा कि बीते दो दिन से सोने के भाव में लगातार कमी देखी जा रही है। मंगलवार को दिल्ली के सराफा बाजार में इसके हाजिर भाव करीब 1,000 रुपये गिरकर 71,780 रुपये रह गए।

इस बीच, घरेलू वायदा बाजार में भी सोने-चांदी के भाव गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क जून अनुबंध मंगलवार को 72 रुपये की गिरावट के साथ 71,125 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह अनुबंध 102 रुपये की गिरावट के साथ 71,095 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

हालांकि मंगलवार को कारोबार के दौरान वायदा भाव करीब 1,000 रुपये गिरकर 70,202 रुपये के निचले स्तर तक चले गए थे। चांदी का बेंचमार्क मई अनुबंध आज 408 रुपये की गिरावट के साथ 80,171 रुपये के भाव पर खुला और यह 79,361 रुपये के निचले स्तर तक चला गया था।

हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 61 रुपये की तेजी के साथ 80,640 रुपये किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव नरम रहे। कॉमेक्स पर सोना 2,342.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 2,346.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2,340.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - April 23, 2024 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement