facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: ऑल टाइम हाई से फिसला सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, जानें कितने सस्ते हुए गोल्ड-सिल्वर

Advertisement

Gold-Silver Price Today: MCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 275 रुपये की गिरावट के साथ 88,431 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- March 21, 2025 | 9:45 AM IST
Gold-Silver Price
Gold Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: इस सप्ताह कई दिन नया रिकॉर्ड बनाने के बाद आज सोने के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है। चांदी के भाव भी नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। दोनों के भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 88,400 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जबकि चांदी के भाव 98,800 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेज शुरुआत के बाद नरमी देखने को मिल रही है।

सोना के भाव नरम पड़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 275 रुपये की गिरावट के साथ 88,431 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 88,706 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 296 रुपये की गिरावट के साथ 88,410 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 88,436 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 88,375 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने गुरुवार को 89,796 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी 99 हजार से नीचे फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 392 रुपये की गिरावट के साथ 99,000 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 99,392 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 604 रुपये की गिरावट के साथ 98,788 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 99,000 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 98,770 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने पिछले सप्ताह 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद लुढ़के सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इनके भाव सुस्त पड़ गए। Comex पर सोना 3,052.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,043.80 डॉलर प्रति औंस था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 2.20 डॉलर की गिरावट के साथ 3,041.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव गुरुवार को वायदा और हाजिर दोनों मार्केट में ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। Comex पर चांदी के वायदा भाव 34.12 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.99 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 33.84 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 21, 2025 | 9:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement