facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Rate Today: ग्लोबल तेजी के बावजूद MCX पर सोना सुस्त, चांदी में ₹96,400 पर शुरू हुआ कारोबार

Advertisement

Gold, Silver Rate Today: MCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 75 रुपये गिरकर 85,931 रुपये पर खुला। वहीं, Comex पर सोना 2,929 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला।

Last Updated- March 05, 2025 | 10:43 AM IST
Gold and Silver Price
Representational Image

Gold Rate Today: सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत बुधवार (5 मार्च) सुस्त रही, जबकि चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 85,950 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 96,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है।

Gold में दिखी नरमी

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 75 रुपये की गिरावट के साथ 85,931 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 45 रुपये की गिरावट के साथ 85,981 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 86,026 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 85,869 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इसी साल 86,592 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी में आई तेजी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 144 रुपये की तेजी के साथ 96,400 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 464 रुपये की तेजी के साथ 96,720 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,725 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 96,400 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछले सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 2,929 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,920.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.10 डॉलर की तेजी के साथ 2,922.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.56 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.38 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.21 डॉलर की तेजी के साथ 32.59 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 5, 2025 | 10:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement