facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोना टूटा, चांदी भी लुढ़की, वायदा बाजार में नरमी

Advertisement

गुरुवार को रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद शुक्रवार को सोने-चांदी के वायदा भावों में गिरावट दर्ज की गई।

Last Updated- December 19, 2025 | 10:14 AM IST
Gold

Gold and Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार में नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। सोने के भाव गुरुवार को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने के बाद आज नरम पड़ गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,33,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,03,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना रिकॉर्ड हाई से लुढ़का

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 500 रुपये की गिरावट के साथ 1,34,021 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,34,521 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 602 रुपये की गिरावट के साथ 1,33,919 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,34,082 रुपये के भाव पर दिन का हाई और 1,33,801 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने गुरुवार को 1,35,590 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी का 70:30 फॉर्मूला क्या सच में काम करता है? जानें क्या बताया मोतीलाल ओसवाल के प्रतीक ओसवाल ने

चांदी भी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 666 रुपये की गिरावट के साथ 2,0,2,899 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,0,3,565 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 312 रुपये की गिरावट के साथ 2,03,253 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,03,588 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,02,656 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने बुधवार को 2,07,883 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold and Silver नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,363.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,364.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 23.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,341.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,409.50 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 65.41 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 65.21 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.26 डॉलर की गिरावट के साथ 64.96 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 67.18 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,34,021 1,34,521 1,33,919
चांदी 2,0,2,899 2,0,3,565 2,0,3,253
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,363.60 4,364.50 4,341.40
चांदी 65.41 65.21 64.96

Advertisement
First Published - December 19, 2025 | 9:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement