facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कमोडिटी इंडेक्स रीबैलेंसिंग और मजबूत डॉलर से सोना फिसला, चांदी में भी तेज गिरावट

Advertisement

एचएसबीसी का अनुमान है कि भू-राजनीतिक जोखिमों और बढ़ते राजकोषीय ऋणों के कारण 2026 की पहली छमाही में सोने की कीमत 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगी

Last Updated- January 08, 2026 | 10:25 PM IST
Gold and Silver Price today

सोने की कीमतों में गुरुवार को गिरावट आई क्योंकि निवेशक कमोडिटी इंडेक्स में फेरबदल से जुड़े वायदा सौदों की बिकवाली की आशंका जता रहे थे। मजबूत अमेरिकी डॉलर ने भी विदेशी खरीदारों के लिए सोने की कीमत में इजाफा कर दबाव बढ़ा दिया। दोपहर 12:28 बजे (जीएमटी) तक हाजिर सोना 0.7 फीसदी गिरकर 4,420.09 डॉलर प्रति औंस परआ गया।

सालाना कमोडिटी इंडेक्स के पुनर्संतुलन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही सोने और चांदी पर दबाव बना हुआ है। सैक्सो बैंक के कमोडिटी रणनीति प्रमुख ओले हैनसेन ने कहा, अगले पांच दिनों में कॉमेक्स वायदा में हर धातु में 6 से 7 अरब डॉलर तक की बिकवाली देखी जा सकती है।

ब्लूमबर्ग कमोडिटी इंडेक्स का सालाना पुनर्संतुलन, जिसका मकसद इंडेक्स को वैश्विक कमोडिटी बाजार की वर्तमान स्थिति के अनुरूप रखना है, इस सप्ताह शुरू हो रहा है। हैंसन ने कहा, अमेरिका-वेनेजुएला संघर्ष ने सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा भू-जोखिम प्रीमियम जोड़ा था, जो अब पुनर्संतुलन पर ध्यान केंद्रित होने के साथ कम हो रहा है।

इस बीच, शुक्रवार को जारी होने वाली गैर-कृषि रोजगार संबंधी रिपोर्ट से पहले निवेशकों द्वारा मिले-जुले आर्थिक आंकड़ों का आकलन करने के कारण अमेरिकी डॉलर एक महीने के उच्चतम स्तर के करीब बना रहा। बुधवार को जारी आंकड़ों से पता चला कि नवंबर में अमेरिका में रोजगार के मौके 14 महीनों के निचले स्तर पर आ गए।

हाजिर चांदी 29 दिसंबर को 83.62 डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद 4.3 फीसदी गिरकर 74.8 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। एचएसबीसी का अनुमान है कि भू-राजनीतिक जोखिमों और बढ़ते राजकोषीय ऋणों के कारण 2026 की पहली छमाही में सोने की कीमत 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगी और आपूर्ति की कमी, मजबूत निवेश मांग और सोने की उच्च कीमतों के कारण 2026 में चांदी की कीमत 58 डॉलर और 88 डॉलर के बीच रहने की उम्मीद है, लेकिन उसने वर्ष के अंत में बाजार में गिरावट की चेतावनी भी दी है।

Advertisement
First Published - January 8, 2026 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement